फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Did not even see 'social distance'

दूर तक भी नहीं दिखी ‘सामाजिक दूरी’

Sun, 12 Apr 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Did not even see 'social distance'
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किया गया लॉकडाउन जिले में अभी तक तो ठीक चल रहा था, लेकिन अब 21 दिन की अवधि पास आते ही लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। रविवार को दुकानों में न तो दुकानदारों से सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन कराया और न ही जनता ने किया। सामान खरीदने के लिए दुकानों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। वहीं पुलिस प्रशासन भी सामाजिक दूरी को लेकर खास सख्त नहीं दिखा।
विज्ञापन

सामान खरीदने के दौरान सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दुकानों के बाहर निश्चित दूरी पर गोले बनाए गए थे। ज्यादा लोग एकत्रित होने पर इन गोलों में खड़े होकर लोग लाइन लगा रहे थे। हालांकि कई दुकानों में ऐसे गोले नहीं बनाए गए थे, लेकिन लोग खुद ही दूरी बनाकर खड़े हो रहे थे, लेकिन अब देखा जा रहा है कि सामाजिक दूरी बनाने को लेकर न तो आम लोग जागरूक नजर आ रहे हैं और न ही दुकानदार इसको लेकर कुछ कह रहे हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस टीम सुबह सात बजे से ही नगर और कस्बा क्षेत्रों में लोगों को सामाजिक दूरी बनाने में लगी हुई है। यदि किन्हीं दुकानों पर भीड़ लग रही है, तो इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed