फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dewal: 70 percent of parents will send children to school

देवाल : 70 प्रतिशत अभिभावक बच्चों को भेजेंगे स्कूल

Wed, 07 Oct 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dewal: 70 percent of parents will send children to school
15 अक्तूबर से खुल रहे स्कूलों के लिए एसओपी जारी करने के बाद शिक्षा विभाग भी तैयारी करने में जुट गया है। अधिकारियों ने शिक्षकों को 15 अक्तूबर से पहले अपने मुख्यालय में पहुंचकर कोरोना की जांच करने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही शिक्षक स्कूल आएंगे। देवाल में 70 प्रतिशत अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते स्कूल छह महीने से बंद हैं। अब सीनियर कक्षाओं को संचालित करने की तैयारी हो रही है। स्कूलों को खोलने के आदेश पर अधिकारियों ने बच्चों के अभिभावकों से मोबाइल पर संस्तुति मांगी थी। देवाल क्षेत्र में 70 प्रतिशत से अधिक अभिभावकों ने कक्षा 10 से 12 तक की कक्षाएं संचालित करने पर अपनी सहमति दी है। इस पर शिक्षा विभाग स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत स्कूल भवन को सैनिटाइज करने और शिक्षकों व स्टाफ की कोरोना जांच करने के आदेश दिए गए हैं। देवाल के बीईओ जीडी कुनियाल ने बताया कि अभी 60 प्रतिशत स्टाफ ही मुख्यालय में है। सभी को तत्काल कोरोना जांच कराने को कहा गया है। अभिभावकों ने 10, 11 व 12 की कक्षाएं संचालित करने की सहमति दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed