{"_id":"5f1d9f608ebc3e9fdb5a7d50","slug":"devotees-will-get-panch-badri-prasad-at-home-gopeshwar-news-drn3512203112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2020: देश-विदेश के श्रद्धालुओं को घर में मिलेगा पंच बदरी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2020: देश-विदेश के श्रद्धालुओं को घर में मिलेगा पंच बदरी प्रसाद
Sun, 26 Jul 2020 10:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देश-विदेश के श्रद्धालु बदरीनाथ धाम का पंचबदरी प्रसाद घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। चमोली जिला प्रशासन ने बदरीनाथ के पंचबदरी प्रसाद की ऑनलाइन विपणन की योजना बनाई है। इसके लिए प्रशासन ने अमेजन इंडिया कंपनी से करार किया है। कंपनी को 500 पैकेट भी उपलब्ध करा दिए हैं। पंच बदरी प्रसाद के एक पैकेट की कीमत 400 रुपये है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में जिला प्रशासन ने महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पंच बदरी प्रसाद योजना शुरू की थी। जोशीमठ की 12 महिला समूह चौलाई के लड्डू और पांच महिला समूह धूप बनाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
बीते वर्ष समूह की महिलाओं ने बदरी प्रसाद से करीब 35 लाख की आय अर्जित की, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते महिलाओं को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। अब जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर बदरीनाथ धाम के प्रसाद की ऑन लाइन बिक्री की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों को अमेजन से प्राप्त होने वाले पंच बदरी प्रसाद में गुलाब जल, हर्बल धूप, सरस्वती गंगा का जल और बदरीश तुलसी दी जाएगी। डीएम बताती हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण तीर्थयात्री धाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तीर्थयात्रियों को प्रसाद घर पर ही उपलब्ध कराने की पहल की गई है। अमेजन को प्रसाद किट बनाकर भेज दिए गए हैं।