फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees tied rakshasutra to Lord Vanshinarayan

भक्तों ने भगवान वंशीनारायण को बांधे रक्षासूत्र

Sun, 22 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Devotees tied rakshasutra to Lord Vanshinarayan
रक्षा बंधन पर वंशीनारायण मंदिर में पहुंचे भक्तगण। - फोटो : GOPESHWAR
उर्गम घाटी में बुग्यालों के बीच स्थित वंशीनारायण मंदिर के कपाट रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में विधि-विधान से खोले गए। इस दौरान भगवान का फूलों से शृंगार किया गया। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने भगवान वंशीनारायण को मक्खन का भोग लगाया और विशेष पूजा के बाद क्षेत्र की कन्याओं और महिलाओं ने भगवान को रक्षासूत्र बांधे। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कलगोठ गांव के प्रत्येक परिवार की ओर से वंशीनारायण भगवान को मक्खन का भोग लगाया गया। मंदिर में भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। दिनभर भगवान के दर्शन करने के बाद मंदिर के कपाट एक वर्ष तक के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed