फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees showered flowers at Chopta Chowri fair

चोपता चौंरी मेले में भक्तों ने की पुष्पवर्षा

Mon, 13 Dec 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees showered flowers at Chopta Chowri fair
चोपता चौंरी मेले में मां गिरजा भवानी राजराजेश्वरी माता से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। - फोटो : KARNPRYAG
चोपता चौंरी मेला सोमवार को यज्ञ-हवन, प्रसाद वितरण व ब्रह्मभोज के साथ संपन्न हो गया। पांच दिसंबर से शुरू हुए नवरात्र मेले में हजारों लोगों ने देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में आदि गुरु शंकराचार्य काल से ही गुरु गोरखनाथ की अखंड धूनी विद्यमान है। इसकी भभूत श्रद्धालु प्रसाद स्वरूप घर ले गए। नित्य आरती पूजन के उपरांत सबसे पहले बुढेरा नृत्य का मंचन किया गया। जीतू बगड्वाल के अनुयायियों के लिए यह मंचन भावविभोर करने वाला होता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सिद्धपीठ मंदिर में पूजन के साथ ही नवरात्र शांति के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इसमें नौ गांवों के लोगों के साथ ही तमाम श्रद्धालुओं ने भी आहुति दी। इसके बाद विधि विधान और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां गिरजा भवानी राजराजेश्वरी की मूर्ति, भूमियाल देवता और वीर-भैरव के निशानों को उनके मुख्य पुजारियों और पश्वाओं के घरों में विराजमान कर दिया गया। उसके बाद नौ कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही प्रसाद वितरण और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल एवं कड़ाकोट पट्टी के समस्त नौ गांवों के लोगों ने शासन-प्रशासन सभी श्रद्धालुओं व मेलार्थियों का शांतिपूर्ण ढंग से चौपता चौंरी कौथीक में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर दलवीर सिंह, सरोप सिंह, जगदीश प्रसाद, दिगपाल रावत, बलवीर सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह, जगमोहन, अरुण सती, दिगपाल राम, संदीप सती, मोहन सिंह, पृथ्वी नेगी, मुकेश सागर, रमेश लाल, अन्नू नेगी, गजपाल सिंह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed