फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees arrived to see the Doli

Chamoli News: डोली के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees arrived to see the Doli
गैरसैंण। रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा और दक्षिण काली डोली के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में पंडितों ने माता दक्षिण काली की महाभिषेक पूजा की। श्रद्धलाुओं ने देवी को नए अनाज का भोग, वस्त्र और आभूषण अर्पित कर खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान देवी की डोली ने नृत्य किया और देवी-देवताओं के पश्वाओं ने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए आचार्य प्रमोद चमोली ने कहा कि इस पौराणिक ग्रंथ में देवी नव दुर्गा की महिमा और शक्ति का वर्णन है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, सरोज शाह, लखपत रावत, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed