फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Development should be keeping in mind the environmental balance'

‘पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखकर हो विकास’

Sat, 18 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
'Development should be keeping in mind the environmental balance'
विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में उत्तराखंड विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि आर्थिक और तकनीकी विकास का मॉडल पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखकर होना चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की ओर से ऑनलाइन सेमिनार में मुख्य अतिथि डा. डोभाल ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अल्ट्रा रेडिएशन के प्रभावों के चलते लोगों में आंखों की समस्याएं आ रही हैं। मुख्य वक्ता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विवि में पर्यावरण विज्ञान के डा. राणा प्रताप सिंह ने ओजोन बनने की प्रक्रिया और उसके क्षरण के बारे में बताया। विशेष अतिथि गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के निदेशक डा. शीराज वाजिह ने ओजोन क्षरण से कृषि पर होने वाले प्रभाव बताए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, आयोजक सचिव एवं संचालिका जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. कंचन सहगल, डा. वर्षा सिंह, प्राचार्य प्रो. संदीप कुमार शर्मा, प्राध्यापक डा. एमएस चौहान, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. संजीव जुयाल, डॉ. नंदकिशोर चमोला, अनिल कुमार, डॉ. आरती रावत, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. सुनीता मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed