फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devasthanam Board started preparations for Chardham Yatra

देवस्थानम बोर्ड ने की चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू

Wed, 10 Feb 2021 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Devasthanam Board started preparations for Chardham Yatra
उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। बोर्ड यात्रा को सुुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम परिसर में बर्फ अधिकांश जगहों पर पिघल गई है। बाहरी मंदिर परिसर, तप्तकुंड परिसर, मंदिर पहुंच मार्ग, यात्री शेल्टर, धर्मशालाओं और रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। दल केदारनाथ का निरीक्षण भी करेगा। बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आगामी यात्रा वर्ष 2021 की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अवर अभियंता गिरीश रावत, राजदीप सनवाल, दिलीप नेगी, दर्शन कोटवाल, उमेश नौटियाल, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed