फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deputy Ranger Trilok Bisht will get respect

डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट को मिलेगा सम्मान

Tue, 21 Sep 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Deputy Ranger Trilok Bisht will get respect
उप वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट। - फोटो : KARNPRYAG
डिप्टी रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट को निर्मल कुमार जोशी वन्य संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वे 35 साल से वन्य संरक्षण और पर्यावरण क्षेत्र में काम कर रहे हैं। त्रिलोक बिष्ट ने बुग्यालों को संरक्षित करने में विशेष योगदान दिया। उनके प्रयास से वेदनी बुग्याल में सैकड़ों प्रजाति के फूल दिख रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिलोक सिंह बिष्ट बद्रीनाथ वन प्रभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर देवाल में कार्यरत हैं। जोशीमठ क्षेत्र व आली, वेदनी, रूपकुंड, बगजी, बगुवावास आदि बुग्यालों के संरक्षण में उनका विशेष योगदान रहा। वेदनी बुग्याल व कुंड में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए चेक डेम बनवाए। मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए उन्होंने विशेष किस्म की घास का रोपण कराया। साथ ही बुग्यालों सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

अक्तूबर में उन्हें हल्द्वानी में निर्मल कुमार जोशी वन्य संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। देश के पहले आईएफएस अधिकारी एवं चिपको आंदोलन के दौरान बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रहे स्व. निर्मल कुमार जोशी की स्मृति में चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से हर साल यह सम्मान दिया जाता है। चयन समिति के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि त्रिलोक सिंह बिष्ट को 2021 के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed