फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Department should include small schemes in district plan: Rawat

जिला योजना में छोटी-छोटी योजनाएं शामिल करें विभाग : रावत

Tue, 04 May 2021 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Department should include small schemes in district plan: Rawat
जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मंगलवार को जिला योजना की बैठक लेते हुए सभी विभागों के लिए 51 करोड़ 90 लाख धनराशि के बजट को हरी झंडी दी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उद्यान विभाग को सर्वाधिक 6.48 करोड़ का बजट दिया गया है, जबकि कृषि विभाग को 6.26 करोड़, लोनिवि को 4.22 करोड़, जल निगम को 2 करोड़, जल संस्थान को 3.05 करोड़, राजकीय सिंचाई को 2.50 करोड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को 2.39 करोड़, महिला कल्याण 2.30 करोड़ शिक्षा 3.53 करोड़, माध्यमिक शिक्षा 3.53 करोड़ आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को विधायकों, ब्लाक प्रमुख और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को भी कार्य योजना में शामिल कर शीघ्र विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला योजना में कम लागत की छोटी योजनाओं के प्रस्ताव शामिल करें और बड़ी योजनाओं के प्रस्ताव राज्य सेक्टर में प्रस्तावित करें। युवा कल्याण, जल संस्थान, भेषज संघ, डेयरी, सहकारिता एवं अन्य विभागों में संविदा कर्मियों के मानदेय के लिए जिला योजना से धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिले में कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय एवं अन्य मानवीय संसाधनों की आवश्यकता पड़ने पर उपनल, पीआरडी तथा आउटसोर्स से तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीएमओ डा. एमएस खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से ली कोविड की जानकारी
गोपेश्वर। प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने जिला आपदा कंट्रोल रूम से गोलिम गांव की ग्राम प्रधान जयंती देवी से फोन पर बात कर गांव में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने गांव में कीटनाशक के छिड़काव के साथ ही गांव में कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में करें कोरोना के मरीजों के ठहरने की व्यवस्था
गोपेश्वर। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन लोगों का कोविड सैंपल लिया जा रह है, रिपोर्ट आने तक उनको आइसोलेट रखें। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही और उनको होम आइसोलेशन में रहने में दिक्कत है तो उनके लिए होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अग्रिम आदेशों तक सभी महाविद्यालय बंद किए गए हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों एवं कॉलेजों का अधिग्रहण भी किया जा सकता है।

श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस में प्रेक्षागृह निर्माण कार्यों का शिलान्यास
गोपेश्वर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में 782.12 लाख की लागत से बनने वाले प्रेक्षागृह निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही गोपेश्वर महाविद्यालय को उत्कृष्ट उच्च शिक्षा केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. एसएस रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि मौजूद थे। वहीं, प्रभारी मंत्री ने राजकीय लॉ कॉलेज गोपेश्वर में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और सेमिनार हॉल का उद्घाटन भी किया। कहा कि आने वाले समय में यहां पर एलएलएम की पढ़ाई भी शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed