{"_id":"61c9e73f9017161d574db8be","slug":"demonstration-to-stop-transfer-of-doctors-karnpryag-news-drn3999991191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों का तबादला रोकने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग अस्पताल के डॉक्टरों का तबादला रोकने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : KARNPRYAG
Link Copied
उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग से विशेषज्ञ डाक्टरों का तबादला रोकने और डॉक्टर के स्थान पर डॉक्टर भेजने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। इसके बाद मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग से डाक्टरों का तबादला होने पर गुस्साए लोगों ने कहा कि कर्णप्रयाग अस्पताल में पहले से डॉक्टरों की कमी है। अब तीन डाक्टरों को यहां से दूसरी जगह तबादला कर देने से व्यवस्थाएं और ज्यादा चरमरा जाएंगी। कहा कि इस अस्पताल में देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, नंदप्रयाग, गोपेश्वर, जोशीमठ, चमोली के अलावा 200 से अधिक ग्राम सभाओं के सैकड़ों लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं, लेकिन तबादला होने के बाद अस्पताल में डाक्टरों की कमी हो जाएगी। इस मौके पर भुवन नौटियाल, महेश खंडूड़ी, बीरेंद्र सिंह, अंशी देवी, दिनेश जोशी, संजय रावत, बिक्रम नेगी, देवेंद्र चौहान, जगत बुटोला, लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी व जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। कहा गया कि अगर डॉक्टरों का तबादला नहीं रोका गया तो भूख हड़ताल और सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।