{"_id":"60e9d1818ebc3e13531a5e58","slug":"demonstration-on-removal-of-workers-of-hydroelectric-project-gopeshwar-news-drn3840687162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत परियोजना के मजदूर हटाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत परियोजना के मजदूर हटाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की निर्माण कंपनी एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) पर मजदूरों ने बिना पूर्व सूचना के काम से हटाने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने शनिवार को बैराज साइट पर नारेबाजी करते हुए एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन भेजा। कहा कि मजदूरों को पांच महीने का वेतन नहीं मिला है। यदि 19 जुलाई तक वेतन और भत्ते का भुगतान नहीं होता है, तो वह एनटीपीसी का कार्य पूर्ण रूप से बंद करवा देंगे।
मजदूरों का कहना है कि एचसीसी कंपनी एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) की 520 मेगावाट की तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का एचआरटी हेड रेस टनल का निर्माण कर रही है। बीते रात को संगम तपोवन साइट के सभी 120 मजदूरों को बिना किसी पूर्व सूचना के काम से निकाल दिया। उनका आरोप है कि कर्मचारियों को मार्च से वेतन नहीं मिला है। दो साल का बोनस नहीं दिया गया, न ही सरकार के निर्देशानुसार मजदूरों के सेवानिवृत्त भत्ते दिए गए। उनका कहना है कि साथी मजदूर जो टनल में दब गए थे उनके शव आज तक नहीं निकाले जा सके हैं। चेतावनी दी कि यदि मजदूरों का पूरा वेतन और भत्ते नहीं दिए गए, तो 19 जुलाई से एनटीपीसी का पूरा कार्य बंद करवा दिया जाएगा। इस दौरान विजय, संजय खनेड़ा, बद्री डोभाल, प्रवीण नौटियाल, हरीश पंत, नीरज बिष्ट, शरत रावत आदि मौजूद रहे।