{"_id":"5eee10138ebc3e432e609b46","slug":"demonstration-on-doubling-of-bus-fares-gopeshwar-news-drn3476225117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का किराया दोगुना करने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का किराया दोगुना करने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से बसों का किराया दोगुना करने का जगह-जगह विरोध किया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर सरकार से बसों के दोगुने किराए का शासनादेश वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मालवीय उद्यान में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले ही लॉकडाउन के कारण लोग बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहे हैं। अब प्रदेश सरकार बसों का किराया दोगुना कर लोगों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, जिला महासचिव अनिल रतूड़ी, नरेश कोटनाला, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, शुभम शर्मा, राकेश शर्मा, सौरभ पांडे, सुमित रावत, भाष्कर, सोहन सिंह सैनी, राजा आर्य, पवन नेगी, संजीव गौड़ आदि मौजूद थे।
पोखरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों के लिए रोटी की व्यवस्था करना मुश्किल बना है और सरकार बसों का किराया बढ़ा रही है। सरकार यह फैसला वापस लेते हुए घाटे का 75 प्रतिशत खुद वहन करें और 25 प्रतिशत जनता से लें। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, महिधर पंत, संतोष चौधरी, फतेराम सती, बीरेंद्र भंडारी, मधुसूदन चौधरी, सतू नेगी, बीरेंद्र भंडारी, मातवर नेगी शामिल थे। दूसरी ओर भाकपा के स्टेट काउंसिल नरेंद्र रावत, एडवोकेट यशवंत बर्तवाल ने भी बसों का किराया बढ़ाने का विरोध किया।
विज्ञापन
टैक्सी-मैक्सी का एक वर्ष का टैक्स करें माफ
गोपेश्वर। गोपीनाथ टैक्सी यूनियन ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर परमिट की वैल्यू बढ़ाने और इंश्योरेंस माफ करने की मांग उठाई।
यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, महासचिव धनपति बिष्ट, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, राजमोहन सिंह राणा, रणवीर बिष्ट और शिव सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति से उन्हें नुकसान हो रहा है। वाहनों में कम सवारी बैठाने के फरमान के चलते चालक बिना सवारियों के ही खाली वाहनों को दौड़ा रहे हैं। उन्होंने टैक्सी-मैक्सी का एक वर्ष का टैक्स माफ करने की मांग उठाई है। कहा कि कम सवारियों में वाहन का किराया निर्धारित करना भी मुश्किल बना है।