{"_id":"642ee0b521810ecbcf03c8bc","slug":"demonstration-of-villagers-in-tehsil-for-road-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-124302-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क के लिए ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क के लिए ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
ब्लॉक पोखरी के सेरामालकोटी के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन आज तक इसका निर्माण नहीं किया गया। यदि जल्द सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। एसडीएम ने जल्द सड़क को लेकर लोनिवि से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
प्रधान भरत नेगी, रेखा देवी, सोनी देवी, संतोषी देवी, सुनीता देवी, ताजबर सिंह, बीरेंद्र सिंह, दिगपाल सिंह, महावीर सिंह, रौता के प्रधान बीरेंद्र राणा, शरद बुटोला आदि ग्रामीणों ने कहा कि 10 साल पहले उनके गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। उडामांडा-रौता मार्ग से इस सड़क को बनाया जाना था लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनके गांव की आबादी 400 से अधिक है इसके बाद भी गांव सड़क से वंचित है। सड़क नहीं होने से उनका गांव विकास में पिछड़ता जा रहा है। लोगों को आज भी पोखरी आने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ता है। बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए उन्हें डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल लाना पड़ता है। वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने बताया कि सेरामालकोटी की सड़क के संबंध में लोक निर्माण विभाग से बात करेंगे। साथ ही 12 अप्रैल को ग्रामीणों के साथ लोक निर्माण विभाग की बैठक कराई जाएगी।