फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of villagers at tehsil for bridge construction

Chamoli News: पुल निर्माण के लिए तहसील पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2024 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 12 Jan 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers at tehsil for bridge construction
थराली। प्राणमति नदी पर मोटर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर पदर्शन
गाजे-बाजे के साथ चार गांवों के सैकड़ों ग्रामीण हुए एकजुट
विज्ञापन

कहा-छह माह से पुल नहीं बनने खतरे के बीच अस्थायी पुलिया से हो रही है आवाजाही
एक माह का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो शुरू करेंगे आमरण अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। प्राणमति नदी पर मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर सूना, थराली, देवलग्वाड़ और पैनगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि एक माह पुल निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे।


शुक्रवार सुबह ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने छह माह बाद भी प्राणमति नदी पर पुल नहीं बनने पर आक्रोश जताया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि छह माह बाद भी चार गांवों के ग्रामीण लकड़ी की अस्थायी पुलिया के सहारे खतरे के बीच प्राणमति नदी को पार कर रहे हैं। गांवों तक रसोई गैस, खाद्यान्न और जरूरी सामान ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। ग्राम समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह, नरेश देवराड़ी, सुरपाल सिंह, मोहन बहुगुणा ने कहा कि इन चार गांवाें के लोगों का व्यापार थराली में है और थराली के लोगों के खेत खलिहान नदी के दूसरी पार के गांवों में हैं। मगर पुल नहीं होने से व्यापारियों के साथ-साथ काश्तकार भी अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश जोशी, लवलेश पंत, विमला देवी, सुभागा देवी पवित्रा देवी, उमेश पुरोहित, मथुरा दत्त, कुंदन सिंह, प्रेम पुरोहित, दिनेश देवराड़ी, तुलसी देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed