{"_id":"6480d6c5a2a581acef058824","slug":"demonstration-of-hinduist-organizations-in-gauchar-both-karnpryag-news-c-5-1-drn1030-173810-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गौचर बुलाने के मामले में फरार चल रहे समुदाय विशेष के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के कारण कस्बे में सुबह से ही तनाव रहा। विरोध में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गौचर बाजार में प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
मंगलवार को समुदाय विशेष के दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को होटल में ठहरने के लिए गौचर बुलाया था। मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने धरमपुरा सरधना मेरठ के रहने वाले एक आरोपी असलम (18) पुत्र समयदीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि मेरठ का ही रहने वाला मुख्य आरोपी गुलजार लड़की को बाइक पर लेकर फरार हो गया।मामले में बुधवार को लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इस घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही गौचर बाजार में एकत्र होने लगे और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस लोकेशन तलाशते हुए रुद्रप्रयाग सहित अन्य ठिकानों पर गुलजार को पकड़ने के लिए दबिश देती रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मोर्चा संभाला और पुलिस दल गठित कर सर्च अभियान चलाया। आखिरकार दोपहर दो बजे के करीब आरोपी की लोकेशन रानौ सारी मोटर मार्ग पर मिली तो चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसांई और उनकी टीम ने उसे धर दबोचा। दोपहर बाद लड़की का मेडिकल परीक्षण किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने लोगों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों को अनावश्यक रूप से फारवर्ड एवं शेयर करने से बचें।
विज्ञापन
महाकाल के नाम से बनाई थी फेसबुक आईडी
नाबालिग लड़की को गौचर बुलाने वाले मुख्य अभियुक्त गुलजार ने नितिन महाकाल के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी थी। हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव-जेहाद का मामला बताते हुए रेलवे कंपनियों में काम कर रहे बाहरी मजदूरों, फड़, फेरी, सब्जी और कबाड़ वालों का सत्यापन करने व बाहरी लोगों से संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में असली नाम पता दर्ज किए जाने की मांग की है।
आठ माह पूर्व अन्य युवती से प्रेम विवाह कर चुका है आरोपी
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गौचर बुलाने के मामले के मुख्य अभियुक्त गुलजार मलिक उर्फ नितिन (26 वर्ष) निवासी मोहल्ला किला खेवान सरधना मेरठ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आठ माह पूर्व उसका एक लड़की से प्रेम विवाह हुआ था। उसके साथ ही वह इस नाबालिग लड़की से भी फोन पर बात करता था। एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।