{"_id":"614373b88ebc3eb6907c8578","slug":"demonstration-of-cheap-gall-sellers-against-the-government-gopeshwar-news-drn3905992166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विक्रेताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विक्रेताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
चमोली बाजार में सरकारी खाद्यान्न गोदाम के बाहर से प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता।
- फोटो : GOPESHWAR
मानदेय, ढुलान का बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर चमोली जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को चमोली बाजार में राशन के गोदाम के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने एलान किया है कि जब तक मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक राशन का उठान नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को दशोली ब्लाक के सभी गल्ला विक्रेता सुबह 11 बजे चमोली बाजार पहुंचे और यहां से जुलूस निकालकर जिला पूर्ति विभाग के राशन गोदाम परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित सभा में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष सत्य प्रसाद सेमवाल, सचिव किशन सिंह पुंडीर और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभांश और ढुलान का भुगतान करने, वाहन और खच्चर के ढुलान के भाड़े में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी करने, मोबाइल में नेट की निशुल्क सुविधा देने और राशन तोलकर देने की मांग उठाई। इस मौके पर किशन सिंह, दिनेेश प्रसाद, संतोष कुमार, सुनील सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रजपाल सिंह, ललिता प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं, पोखरी में भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन गोदाम के बाहर प्रदर्शन किया। गल्ला विक्रेताओं ने 20 सितंबर को देहरादून में आयोजित महारैली में प्रतिभाग करने पर सहमति जताई।
राशन गोदाम हुए फुल, खराब होने का खतरा
गोपेश्वर। चमोली जिले में 795 सस्ता गल्ला की दुकानें संचालित होती हैं। गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन के कारण अधिकांश परिवारों का सितंबर माह के राशन का आवंटन नहीं हुआ है। हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों में बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगस्त माह में ही सितंबर माह का एडवांस राशन भिजवा दिया था लेकिन निचले क्षेत्रों के गांवों में सरकारी राशन का आवंटन नहीं हो पाया है। ऐसे में सिमली और चमोली बाजार में राशन के गोदाम फुल चल रहे हैं। यदि गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल लंबी खिंची तो राशन बर्बाद हो जाएगी। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से गोदामों में राशन का भंडारण अधिक हो गया है, जिससे अक्तूबर का राशन भी नहीं मंगवा पा रहे हैं। संवाद