फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration in Tehsil to get rid of monkeys

बंदरों से निजात दिलाने के लिए तहसील में प्रदर्शन

Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Tehsil to get rid of monkeys
कर्णप्रयाग में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन देते स्थानीय लोग। - फोटो : KARNPRYAG
बंदरों और लंगूरों के उत्पात से परेशान कर्णप्रयाग के लोगों ने अपर बाजार से तहसील परिसर तक प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन, नगर पालिका और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर एक हफ्ते में नगर में घूम रहे सभी बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने की मांग उठाई। कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो दो अक्तूबर से गांवों की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को शक्तिनगर, पुजारीगांव, राजनगर, बस स्टेशन, बहुगुणानगर, आईटीआई, अपर बाजार, तहसील व हॉस्पिटल कालोनी के करीब 400 लोग रामलीला में मैदान में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। गुस्साए लोगों ने यहां जनसभा की और बंदरों व लंगूरों से निजात दिलाने की मांग उठाई। महासभा के आयोजक राजेंद्र नेगी और बार संघ अध्यक्ष रविंद्र पुजारी ने कहा कि बंदरों के डर से लोगों का बुरा हाल है। बच्चे बंदरों के उत्पात के कारण स्कूल जाने से डर रहे हैं। उन्होंने गांवों में खेती नष्ट कर दी है। नगर पालिका और वन विभाग ने मौन धारण कर लिया है। कहा यदि बंदरों से निजात नहीं दिलाई गई तो दो अक्तूबर से नगर सहित पूरे कर्णप्रयाग ब्लॉक की 94 से अधिक ग्राम सभाओं को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, अरविंद चौहान, दिक्केश्वरी नौटियाल, रश्मि देवी, खेमराज भंडारी और संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसीलदार ने अधिकारियों को दिया दो दिन का समय
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने पालिका के अधिशासी अधिकारी और वन विभाग के रेंजर को तलब कर उन्हें दो दिन में बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि अगर इन दोनों विभागों ने निर्देश नहीं माना तो डीएम को बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed