फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration in Tehsil for demand of road

सड़क की मांग के लिए तहसील में प्रदर्शन

Wed, 17 Nov 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Tehsil for demand of road
थराली के भेंटा वार्ड तक सड़क की मांग को लेकर जुलूस निकाल तहसील मे प्रदर्शन करते नगरवासी। - फोटो : KARNPRYAG
भेंटा वार्ड तक सड़क की मांग को लेकर बुधवार को थराली के लोगों ने तहसील में गाजे-बाजे के साथ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भेंटा वार्ड तक सड़क की मांग को लेकर भेंटा के ग्रामीण 17 दिन से धरना दे रहे हैं। जबकि 17वें दिन भी कोई जनप्रतिनिधि और विधायक सुध लेने नहीं पहुंचा तो आक्रोशित भेंटा के सैकड़ों लोग गाजे-बाजे के साथ हाथ में बैनर, पोस्टर और झंडे लिए तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि एक माह पहले ग्रामीणों की ओर से थराली नासिर बाजार से भेंटा तक स्वीकृत सड़क पर कार्य शुरू करने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक इस सड़क पर काम शुरू नहीं किया गया। कहा कि जनता अब सड़क पर उतर चुकी है। जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जनता और उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने मांग का ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर सभासद बसंती देवी, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, गोदांबरी देवी, संदीप रावत, कुंवर सिंह, गॉवली देवी, जानकी देवी, प्रमिला देवी, प्रवीन रावत, सुरेंद्र सिंह, दरवान सिंह, खगोती देवी, रजनी देवी, दरवान सिंह, विजय सिंह, धनपालराम, दलबीर सिंह, कृपाल सिंह, दर्शन सिंह, मोहन सिंह, अरविंद सिंह और ज्योति देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed