{"_id":"5919dec24f1c1bcf3bf22ec0","slug":"demonstration-at-the-lonivy-office-for-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 15 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिम्मर-टटासू-बणसोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न होने से नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत 7 किमी सड़क का 1 किमी हिस्से का निर्माण एक साल से लटका है। मार्ग न बनने से ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिकारियों ने बैठक कर मामला सुलझाने को कहा, जिस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
सोमवार को कर्णप्रयाग ब्लाक के सुमल्टा, बणसोली वल्ली और पल्ली, तथा कुंड डुंग्रा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि डिम्मर कालूसैण मोटर मार्ग सात किमी तक स्वीकृत है।
विज्ञापन
इस पर छह किमी तक सड़क कट चुकी है, लेकिन शेष एक किमी सड़क का निर्माण एक साल से अधर में लटका है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की उठाई। तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद लोनिवि के अधिकारियों ने 18 मई को ग्रामीणों के साथ बैठक करने और बैठक में निकलने वाले निर्णय के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद बाद ग्रामीण माने। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान जमुना देवी, रीना देवी, पुष्कर रावत, शंभु प्रसाद, अनूप खंडूड़ी, पप्पू रावत, माधो सिंह, चंदन सिंह, दिनेश लाल, मंजू देवी, सुमन, माशंती देवी आदि मौजूद थे।
वहीं लोनिवि गौचर के ईई मोहम्मद राशिद खान ने कहा कि डिम्मर-कालूसैंण-बणसोली मार्ग छह किमी तक बन चुका है। इससे आगे केलापाणी गांव के लोगों की ओर से सड़क उनके गांव तक पहुंचाने की मांग की जा रही है। केलापाणी तथा अन्य गांव के बीच विवाद से निर्माण कार्य लटका हुआ है। वार्ता के बाद ही यह सुलझ सकता है।