फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration at Tehsil headquarters for asphalting, Dharna at PWD office

Chamoli News: डामरीकरण के लिए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, लोनिवि कार्यालय में धरना

Fri, 29 Aug 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 Aug 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Tehsil headquarters for asphalting, Dharna at PWD office
फोटो-
विज्ञापन

तीन गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कहा-पांच साल पहले बनी तीन किमी सड़क का आज तक नहीं किया गया डामरीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। सड़क डामरीकरण की मांग के लिए रिखोली, नैल और जागड़ी के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने लोनिवि कार्यालय में धरना दिया और ईई को ज्ञापन देकर जल्द डामरीकरण करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पांच साल पहले बनी तीन किमी सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं किया गया है। यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई को उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद टैक्सी स्टैंड से लोनिवि दफ्तर तक (आधा किमी दूर) रैली निकालकर नारेबाजी की और लोनिवि कार्यालय में धरना दिया। करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि तीन किमी लंबी रिखोली-नैल-जागड़ी सड़क लंबे समय से कच्ची है। यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई जेपी थपलियाल ने बताया कि रिखोली-नैल-जागड़ी सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नैल की प्रधान सबीना, नपं सभासद उमा ढौंडियाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दानसिंह नेगी, जगदीश ढौंडियाल, दिनेश ढौंडियाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed