{"_id":"6760257e315e924aa00bc906","slug":"demonstration-against-indecency-with-student-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-111263-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्रा के साथ अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्रा के साथ अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 16 Dec 2024 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Dec 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
थराली के तलवाड़ी में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: जागरूक पाठक।
छात्रों ने फूंका आरोपियों का पुतला, कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। बैंक प्रबंधक और प्रोफेसर की ओर से एक छात्रा के साथ अभद्रता करने के मामले में सोमवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और आरोपियों का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि बैंक शाखा प्रबंधक और प्रोफेसर की ओर से अभद्रता और रात में नशे की हालत में छात्रा का दरवाजा खटखटाना किसी गुनाह से कम नहीं है। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। छात्रों ने आरोपियों को बर्खास्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, कैलाश जोशी आनंद सिंह, प्रतीक सती, हिमांशु, मोहित, पंकज, निक्की कंडारी निकिता, तनुजा आदि शामिल थे। वहीं कर्णप्रयाग में छात्र नेता यश खंडूड़ी ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।