{"_id":"616980420969c871fd17a6be","slug":"demolition-of-government-buildings-started-in-badrinath-under-the-master-plan-gopeshwar-news-drn393407845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण।
- फोटो : GOPESHWAR
Link Copied
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत शुक्रवार से सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य शुरू हो गया है। धाम में 22 सरकारी भवनों को ध्वस्त किया जाना है। पहले चरण में नगर पंचायत, गढ़वाल मंडल विकास निगम, जीएमओ (गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स), जल निगम, जल संस्थान, देवस्थानम बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के भवन का ध्वस्तीकरण होगा।
विज्ञापन
मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ आस्था पथ और अन्य जगहों पर निर्मित सरकारी भवनों को ध्वस्त किया जाना है। बदरीनाथ पुलिस थाने के समीप तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ की लागत से निर्मित बदरीश भवन का ध्वस्तीकरण भी होगा। केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के तहत विकसित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, जिसे देखते हुए शासन-प्रशासन मास्टर प्लान के कार्यों को प्राथमिकता से करने में जुटा है। वहीं, सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण तो किया जा रहा है, लेकिन विभागों का संचालन कहां होगा, इसके लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई है। यात्रा के दौरान बदरीनाथ में नगर पंचायत पर साफ-सफाई और दुकानों के आवंटन का जिम्मा रहता है, लेकिन नगर पंचायत के संचालन के लिए धाम में कहीं भवन नहीं मिल रहा है, जिससे अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।