फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demolition of government buildings started in Badrinath under the master plan

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू

Fri, 15 Oct 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demolition of government buildings started in Badrinath under the master plan
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत शुक्रवार से सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य शुरू हो गया है। धाम में 22 सरकारी भवनों को ध्वस्त किया जाना है। पहले चरण में नगर पंचायत, गढ़वाल मंडल विकास निगम, जीएमओ (गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स), जल निगम, जल संस्थान, देवस्थानम बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के भवन का ध्वस्तीकरण होगा।
विज्ञापन

मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ आस्था पथ और अन्य जगहों पर निर्मित सरकारी भवनों को ध्वस्त किया जाना है। बदरीनाथ पुलिस थाने के समीप तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ की लागत से निर्मित बदरीश भवन का ध्वस्तीकरण भी होगा। केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के तहत विकसित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, जिसे देखते हुए शासन-प्रशासन मास्टर प्लान के कार्यों को प्राथमिकता से करने में जुटा है। वहीं, सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण तो किया जा रहा है, लेकिन विभागों का संचालन कहां होगा, इसके लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई है। यात्रा के दौरान बदरीनाथ में नगर पंचायत पर साफ-सफाई और दुकानों के आवंटन का जिम्मा रहता है, लेकिन नगर पंचायत के संचालन के लिए धाम में कहीं भवन नहीं मिल रहा है, जिससे अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed