फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to re-operate ITI closed for four years

चार साल से बंद आईटीआई फिर से संचालित कराने की मांग

Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to re-operate ITI closed for four years
ब्लाक पोखरी के हापला में चार साल से बंद पड़े आईटीआई संस्थान को फिर से शुरू कराने की मांग जोर पकड़ने लग गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर इस संस्थान का संचालन फिर से शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि साल 2015 में प्रदेश सरकार की ओर से एससीबीटी (स्टेट काउंसिल ऑफ वॉकेशनल ट्रेनिंग) के तहत हापला में आईटीआई संस्थान शुरू किया गया, जिसमें तीन ट्रेड मोटर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर शुरू गिया गया था। यहां हर ट्रेड में कम से कम 15-15 सीटें थीं। यहां क्षेत्र में खदेड पट्टी और हापला घाटी के दर्जनों गांव आते हैं। यहां के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए यह संस्थान खोला गया था। लोगों ने कहा कि सरकार को यहां ट्रेड के साथ संसाधन बढ़ाए जाने चाहिए थे, जिससे अधिक से अधिक युवा तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकते, लेकिन प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में एससीबीटी के तहत खोले ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया। तब से इस कॉलेज में ताला लटका हुआ है, जिससे क्षेत्र के युवा तकनीकी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, गुणम के पूर्व प्रधान जीत सिंह नेगी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह और बीडीसी सदस्य भरत नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed