फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to provide seeds in Dewal block

प्याज, लहसुन, गाजर के बीज उपलब्ध कराने की मांग

Thu, 24 Sep 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide seeds in Dewal block
उद्यान विभाग में समय पर बीज न मिलने पर देवाल क्षेत्र के काश्तकारों ने नाराजगी जताई। कोठी गांव के भुवन चंद्र, सेलखोला के हेम चंद्र, बमणबेरा के उमेश चंद्र, पुष्पा देवी ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग ने ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर उद्यान सचल केंद्र खोले हैं, लेकिन जब उनको बीज की जरूरत होती है तो यहां बीज नहीं मिलता है। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों काश्तकार प्याज, लहसुन, गाजर के बीज बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। वहीं, सीएचओ तेजपाल सिंह ने कहा कि सीजन के संबंधित बीज केंद्रीय भंडारण में उपलब्ध हैं। संबंधित ब्लॉक के इंचार्ज को बीज प्राप्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्याज व लहसुन का बीज देहरादून पहुंच गया है। एक दो दिन में ब्लॉक तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed