फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to make the land of Visheshwari Devi a partner after 12 years

12 साल बाद पूरी हुई विशेश्वरी देवी की भूमि का सहखातेदार बनाने की मांग

Sat, 20 Feb 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Demand to make the land of Visheshwari Devi a partner after 12 years
महिलाओं को भूमि का सहखातेदार बनाने की मांग पाखी गांव की विशेश्वरी देवी ने वर्ष 2008 में कृषि मंत्री रहे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष उठाई थी। विशेश्वरी देवी की यह मांग 12 साल बाद अब जाकर धरातल पर उतरी है। शनिवार को भूमि का सहखातेदार बनाने पर महिलाओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

जोशीमठ ब्लॉक के पाखी गांव की विशेश्वरी देवी ने कहा कि वर्ष 2008 में कृषि मंत्री रहते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत जिले के दौरे पर थे और पाखी गांव में महिला समूह की गोष्ठी में पहुंचे थे। इस दौरान उनके सम्मुख यह प्रस्ताव रखा गया था कि खेतों में महिलाएं हाड़ तोड़ की मेहनत करती हैं, लेकिन अधिकांश पुरुष बिना उन्हें बताए अपनी भूमि को बेच देते हैं। महिलाओं को भूमि के एवज में बैंक ऋण लेने तक का अधिकार नहीं है। लिहाजा महिलाओं को भी भूमि का सहखातेदार बनाया जाए, जिस पर सीएम ने अमल करने का आश्वासन दिया था। आज महिलाओं को उनका हक मिल गया है, जिससे आज राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई हैं। वहीं भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी और नगर महामंत्री कलावती पाठक ने कहा कि सरकार के निर्णय से मातृशक्ति में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed