{"_id":"68bd71a9b97f2e1ea20b4701","slug":"demand-to-declare-tharali-constituency-as-disaster-affected-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-117576-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली विस क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली विस क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित करने की मांग
Sun, 07 Sep 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर थराली विधानसभा क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित करने और क्षतिग्रस्त सड़कों व पैदल मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण की मांग की। प्रधान कमल गड़िया, नरेंद्र बिष्ट, खिलाप सिंह, दलबीर दानू, यशवंत सिंह, आलम राम, जानकी देवी, बीडीसी मेंबर लीला देवी, प्रदीप दानू ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बताया कि विधानसभा क्षेत्र के देवाल, थराली, नारायणबगड़ व नंदानगर के अधिकांश मार्ग बंद होने से गांवों में आवश्यक चीजों की किल्लत हो गई है। क्षेत्र में बिजली, पानी, राशन की सप्लाई अनियमित है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़कों को शीघ्र खोलने, प्रभावित परिवारों को 15 लाख मुआवजा देने, प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी के बिल माफ करने, देवाल महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। संवाद