फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to connect trekking route of Dewal block to Pindari

देवाल ब्लॉक के ट्रेकिंग रूट को पिंडारी से जोड़ने की मांग

Sat, 16 Jan 2021 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect trekking route of Dewal block to Pindari
पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को देवाल ब्लॉक से जोड़ने और मोपाटा गांव की मानेश्वर गुफा को विकसित करने की मांग को लेकर देवाल का एक प्रतिनिधिमंडल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला। उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा सरल और सुगम बनाने के लिए देवाल ब्लॉक के ट्रेकिंग रूट को पिंडारी से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोपाटा गांव में लगभग 200 मीटर दूर गुफा है जो प्रचार-प्रसार न होने से पर्यटकों की नजर से ओझिल है। उन्होंने गुफा को विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर लाने की मांग की। कहा कि बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर लगी रोक से स्थानीय लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। इसलिए रोक हटाकर बगजी बुग्याल, नवाली नागाड़ ट्रेक भी शुरू किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख दर्शन दानू, पिंडारी संघर्ष समिति अध्यक्ष युवराज बसेड़ा, रमेश गड़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed