फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to complete the work of Joshimath drinking water scheme soon

Chamoli News: जोशीमठ पेयजल योजना का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग

Sat, 14 Oct 2023 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to complete the work of Joshimath drinking water scheme soon
जोशीमठ। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जोशीमठ पेयजल पुनर्गठन योजना की लाइन का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा है कि धार्मिक व पर्यटन नगरी जोशीमठ में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। एनटीपीसी की ओर से नगर में पानी की आपूर्ति कराने के लिए जोशीमठ पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत 15 करोड़ 81 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की हुई है। जिसमें कंपनी की ओर से चार करोड़ 35 लाख की धनराशि पेयजल निगम को अवमुक्त भी की जा चुकी है। नगर के लिए दयालीसेरा से पेयजल लाइन बिछाई जानी है। लेकिन कार्यदायी संस्था बहुत धीमी गति से काम कर रही है। ज्ञापन भेजने वालों में नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, विजय कपरवाण, सुभाष डिमरी, सुभाष रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed