फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to arrest those who offer Namaz in Badrinath

बदरीनाथ में नमाज पढ़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demand to arrest those who offer Namaz in Badrinath
विश्व हिंदू परिषद ने बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि मामले में कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है, जबकि यह धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला है।
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोगों की ओर से जानबूझकर बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ी गई है। इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि नमाज पढ़ने वाले लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रताप सिंह, पवन सिंह राठौर, देवी प्रसाद देवली, चिंतामणी सेमवाल, पंकज डिमरी, कमलेश सती, प्रवीन डोभाल, अंकुर शाह और देवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बदरीनाथ में नमाज पढ़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ में नमाज पढ़े जाने पर विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर नमाज पढ़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल, भैरव सेना के नगर अध्यक्ष जितेंद्र कोहली, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, प्रताप लूथरा, अंकित गोयल, मुरलीधर चंदोला, सुभाष चमोली, राजेंद्र प्रसाद आदि ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर बदरीनाथ में नमाज पढ़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने व जिले में बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed