फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand raised to remove silt and debris from the river

Chamoli News: नदी से गाद, मलबा हटाने की उठाई मांग

Fri, 07 Feb 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 07 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to remove silt and debris from the river
थराली। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मुख्य बाजार के नीचे पिंडर नदी में जमा गाद और बजरी को शीघ्र हटाने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, महेश उनियाल, बलराम बहुगुणा, उमेश पुरोहित और मुन्ना उनियाल ने कहा कि विगत बरसात में प्राणमति नदी उफान पर आने से दुकानों, मकानों और सरस्वती शिशु मंदिर और पिंडर पब्लिक स्कूल में घुस गया था। तब से लोग नदी में जमा मलबे और गाद को हटाने की मांग कर रहे हैं। कहा यदि बरसात से पहले मलबा, गाद और बजरी नहीं हटाई गई तो थराली बाजार को बड़ा खतरा हो सकता है। वहीं सिंचाई विभाग के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीआर चमोली ने कहा कि थराली बाजार के नीचे रेत, बजरी और गाद को हटाने के लिये विभाग ने टेंडर जारी किए हैं। इसके बाद खनन विभाग की ओर से इसकी नीलामी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन




सुलेख प्रतियोगिता में ललित-अंजलि रहे प्रथम
गैरसैंण। ब्लाॅक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण में ब्लॉक के छह संकुलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई सुलेख प्रतियोगिता में ललित-अंजलि, सपनों की उड़ान चित्र में तरुण-परिधि, सामान्य ज्ञान में आरोही-योगेश, स्टोरी टेलिंग में मोनिका, नुक्कड़ नाटक में कल्याण, पारंपरिक परिधान और रैंप शो में शौर्य-बीना देवी की जोड़ी प्रथम रही। लोकनृत्य में दीक्षा-रेनू, लोक गायन में आयशा-सुनीता की जोड़ी, निपुण विद्यार्थी में एसएमसी मलेठी और प्रियंका प्रथम रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, बीआरसी विक्रम गुसाईं, मोहन अग्निहोत्री, सरोज काला, बबली सैंजवाल, सत्येंद्र सिंह और मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed