फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand raised to make Gairsain the permanent capital

Chamoli News: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की उठी मांग

Sun, 15 Sep 2024 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Sep 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to make Gairsain the permanent capital
फोटो
विज्ञापन

यूकेडी ने दिवालीखाल में खोला केंद्रीय कार्यालय, दो दिवसीय अधिवेशन हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण के दिवालीखाल में अपना केंद्रीय कार्यालय खोला। यूकेडी ने ढोल दमाऊं के साथ स्थायी राजधानी गैरसैंण के नारे लगाए और उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके बाद श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम के सभागार में दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हुआ। इस दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग उठी।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि यूकेडी इस पहाड़ी राज्य के विकास के लिए, गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए साथ ही पहाड़ के जल, जंगल, जमीन के मुद्दों के लिए संघर्षरत रहेगी। निर्णय लिया गया कि गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा जिसके लिए अपना केंद्रीय कार्यालय यहां शुरू किया है। अधिवेशन में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, निकाय और पंचायत चुनावों पर चर्चा भी की गई। इससे पूर्व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण और उत्तराखंड राज्य के शहीदों को याद किया गया।अधिवेशन में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह जंतवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष विजयंत सिंह निजवाला, जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, कुंवर प्रताप, महामंत्री सुनील कोटनाला, केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी, केंद्रीय मुख्य मीडिया प्रभारी अनिल थपलियाल, केंद्रीय संगठन मंत्री अर्जुन रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed