फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand raised to make arrangements for distribution of LPG

Chamoli News: रसोई गैस वितरण की व्यवस्था करने की मांग उठाई

Tue, 09 Dec 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Dec 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to make arrangements for distribution of LPG
गोपेश्वर। थालाबैड़ के जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने इंडेन गैस नागनाथ पोखरी के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पोखरी क्षेत्र के गांवों में नियमित रसोई गैस सिलिंडर के वितरण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि गोदी गिंवाला, ब्राह्मणथाला, ताली, कंसारी, थालाबैड़, नौठा, सटियाना आदि गांवों में रसोई गैस की सप्लाई नहीं होती है, जिससे ग्रामीणों को गैस भराने के लिए करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। कहा कि ग्रामीणों को रसोई गैस सिलिंडर ले जाने वा लाने में आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र रसोई गैस वितरण की व्यवस्था शुरू करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed