फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for posting of doctor in CHC Pokhri

Chamoli News: सीएचसी पोखरी में चिकित्सक की तैनाती की मांग

Sun, 13 Oct 2024 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 13 Oct 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Demand for posting of doctor in CHC Pokhri
पोखरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। जांच के लिए उन्हें अन्यत्र जाना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

सीएचसी पोखरी पूरे विकासखंड की 72 ग्राम सभाओं और नगर पंचायत पोखरी का एकमात्र अस्पताल है लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ दंत चिकित्सक भी नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को जांच के लिए गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग आदि जगह जाना पड़ता है। वहां भी अक्सर अल्ट्रासाउंड कराने वालों की भीड़ लगी रहती है जिससे उनका एक दिन में नंबर आना मुश्किल रहता है। उन्होंने सीएचसी पोखरी में डाॅक्टरों की तैनाती करने के साथ अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल, संतोष चौधरी, जितेंद्र सती, फतेरामसती, कुंवर सिंह खत्री और कुंवर सिंह चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed