फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for improvement of the bad Jaurasi-Tonji road

Chamoli News: बदहाल जौरासी-तोणजी सड़क के सुधारीकरण की मांग

Wed, 15 May 2024 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 May 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for improvement of the bad Jaurasi-Tonji road
पोखरी। ब्लॉक पोखरी के अंतर्गत जौरासी-तोणजी सड़क खस्ताहाल बनी है। ग्रामीण हर दिन जोखिम में डालकर यहां से सफर करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन

तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, हुकुम सिंह नेगी, मातवर नेगी, उप प्रधान दिगपाल नेगी ने कहा कि आठ किमी की इस सड़क पर पीएमजीएसवाई ने प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2014-15 में किया लेकिन डामरीकरण व अन्य कार्य नहीं किए गए। द्वितीय चरण के कार्य एनपीसीसी कंपनी को सौंपे गए जिसमें डामरीकरण, नाली निर्माण, स्कपर, पुश्ता निर्माण आदि कार्य किए जाने हैं। मगर स्थिति यह है कि जगह-जगह निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा हुआ है। इस सड़क पर तोणजी व किमोठा के ग्रामीण जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क पर सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed