{"_id":"64eb3aa26ce84b48a80e0ae4","slug":"demand-for-improvement-of-sonla-kandara-bhatiana-road-before-the-journey-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1891-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रा से पहले सोनला-कंडारा-भटियाणा सड़क के सुधारीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रा से पहले सोनला-कंडारा-भटियाणा सड़क के सुधारीकरण की मांग
Sun, 27 Aug 2023 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 27 Aug 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
मंदिर समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तरी कड़ाकोट क्षेत्र की आराध्य देवी मां नैणी देवी की डोली 17 सितंबर से दिवारा भ्रमण पर निकलेगी। यात्रा को लेकर देवी भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में हुई बैठक में सलाहकार समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने कहा कि सोनला-कंडारा-भटियाणा सड़क आपदा से कई जगहों पर खराब पड़ी है। उन्होंने जिलाधिकारी से यात्रा शुरू होने से पहले सड़क सुधारीकरण कार्य करवाने की मांग की।
मंदिर समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने कहा कि यात्रा में जनप्रतिनिधियों, युवक मंगल दल और महिला मंगल दल से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए यात्रा पड़ावों पर प्री-फैब्रिकेटेड शौचालयों का निर्माण करने और सोनला-कंडारा-भटियाणा और नारायणबगड़-परखाल-भटियाणा मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। इस मौके पर चक्रधर प्रसाद, भूपेंद्र, दलवीर, अरविंद, विनोद, कल्पेश्वर, जगत सिंह, दिवान सिंह, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
17 सितंबर से शुरू होगी नैणी देवी की दिवारा यात्रा
नारायणबगड़। उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के भटियाणा गांव में 38 वर्षों के बाद हो रही नैणी देवी की दिवारा यात्रा का 17 सितंबर को भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू होगी। तकरीबन 6 माह तक चलने वाली दिवारा यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि 177 दिनों की इस यात्रा का आयोजन भटियाणा, कोट व भुलक्वाणी (ग्वाड) गांव के सहयोग से होगा। 17 सितंबर से यात्रा शुरू होगी। 15-16 अक्तूबर को प्रथम ब्रह्मबंधन अनुष्ठान होगा। 17 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक नैणी देवी की गांवों का भ्रमण करेगी। 24 अक्तूबर को यात्रा भटियाणा गांव से रवाना होगी। यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए जाएगी और समापन 12 मार्च 2024 को समापन होगा। संवाद