{"_id":"6308de8d89a4de54e47ec4ec","slug":"demand-for-hindi-economics-teacher-sent-for-exercise-gopeshwar-news-drn4209433163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे हिंदी, अर्थशास्त्र के शिक्षक, शिक्षा विभाग ने भेजा व्यायाम शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे हिंदी, अर्थशास्त्र के शिक्षक, शिक्षा विभाग ने भेजा व्यायाम शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदानगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व एलटी के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। हिंदी, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की तैनाती को लेकर अभिभावकों ने आंदोलन किया था जिसके बाद यहां शिक्षक तो आया लेकिन व्यायाम का। इस पर अभिभावकों ने आक्रोश जताया और फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
नंदानगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विद्यालय में 430 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां ग्राम पंचायत घूनी, रामणी और पडेरगांव के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन शिक्षक न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जीआईसी में इंटर स्तर पर अंग्रेजी और भूगोल विषय में अतिथि शिक्षकों की तैनाती है, जबकि प्रधानाचार्य के साथ ही हिंदी, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इंटर के छात्र-छात्राओं को भी हाईस्कूल के शिक्षक पढ़ा रहे हैं। विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों और ग्रामीणों ने आठ से 13 अगस्त तक धरना दिया था। तब क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने विद्यालय में दो अतिथि प्रवक्ताओं के साथ ही लिपिक की व्यवस्था का आश्वासन दिया था। साथ ही तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर प्रधानाचार्य की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया था। यहां आंदोलन के 12 दिन बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक तो भेजा जा रहा है लेकिन व्यायाम का। यहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोली (पोखरी) में तैनात व्यायाम अतिथि शिक्षक कमलेश कुमार को शीघ्र तैनाती देने के निर्देश दिए हैं। इससे अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती के लिए फिर से आंदोलन किया जाएगा।