{"_id":"68bdc12f455f2eab080ef8d4","slug":"demand-for-compensation-to-the-families-of-the-deceased-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-783194-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग
Sun, 07 Sep 2025 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने जिलाधिकारी से बलाण गांव की मृतका सावित्री देवी व खेता के महेंद्र सिंह के परिजनों को आपदा के तहत मुआवजा देने व क्षेत्र सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की। पूर्व प्रमुख एडवोकट डीडी कुनियाल ने बताया कि पिछले सप्ताह चट्टान से पत्थर गिरने से खेता गांव के महेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं बलाण गांव की सावित्री देवी का स्वास्थ्य खराब था। शनिवार को गांव के लोग खतरनाक रास्ते से पैदल उसे अस्पताल ला रहे थे। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संवाद