फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for asphalting of Khatyadi-Seragad road

Chamoli News: खत्याड़ी-सेरागाड़ मार्ग के डामरीकरण की मांग

Wed, 28 Aug 2024 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 28 Aug 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for asphalting of Khatyadi-Seragad road
कर्णप्रयाग। कालूसैंण संघर्ष समिति के सदस्यों ने खत्याड़ी-सेरागाड़ मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। कालूसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपेंद्र रावत ने बताया कि मार्ग निर्माण के 12 वर्ष बाद भी सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। डामरीकरण न होने से बरसात का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है जिससे दोपहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पाडली महावीर सिंह भंडारी, शिवेंद्र मनराल, राजेंद्र जुयाल, रमेश जोशी, मनवर सिंह पंवार और मोहन सिंह खत्री मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन





सिमली बस्ती को पिंडर नदी के कटाव से खतरा
कर्णप्रयाग। पिंडरनदी के कटाव से सिमली बाजार की आवासीय बस्ती खतरे की जद में आ गई है। भगवती प्रसाद डिमरी, विनय डिमरी, अनिल डिमरी, हरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि पिंडरनदी के तट पर चेकडैम और सुरक्षा दीवार नहीं होने से उनके मकानों और दुकानों के नीचे भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल को ज्ञापन देकर शीघ्र नदी के तट पर सुरक्षा दीवार और चेकडैम के निर्माण की मांग की। विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में आगणन बनाने के सिंचाई विभाग के ईई को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed