फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Decorating Auli for Christmas and New Year Celebrations

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सजा औली

Fri, 24 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Decorating Auli for Christmas and New Year Celebrations
नए साल के जश्न के लिए सजी पर्यटन स्थली औली। - फोटो : GOPESHWAR
क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर पर्यटन स्थल औली सज गया है। पर्यटकों के ठहरने के लिए स्थानीय व्यवसायियों ने यहां पर कई हट तैयार किए हैं। रंग बिरंगे इन हटों से पर्यटन स्थल औली आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन

नए साल और क्रिसमस के लिए औली में बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ज्यादातर पर्यटक रोपवे से औली जा रहे हैं और चियर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं। औली में बर्फ कम होने के चलते पर्यटक गोरसो, क्वांरी पास पहुंच रहे हैं। क्रिसमस और नए साल को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। स्थानीय पर्यटक व्यवसायी मुकेश का कहना है कि औली आ रहे पर्यटक क्वांरी पास जाकर बर्फ और प्रकृति का लुत्फ उठा रहे हैं। जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली के बाद अब जोशीमठ में भी निगम के होटल एक जनवरी तक के लिए बुक हो चुके हैं। औली में लगभग सभी होटल और लॉज जनवरी पहले सप्ताह तक के लिए फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed