{"_id":"5fdf6ff28ebc3e3eb10b5b1a","slug":"declaration-to-intensify-struggle-for-restoration-of-old-pension-gopeshwar-news-drn3652262186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष तेज करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष तेज करने का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में मोर्चा के पदाधिकारियों ने संघर्ष तेज करने का एलान किया। कहा कि पेंशन बहाली के लिए देहरादून सहित अन्य जगहों पर धरना-प्रदर्शन और रैलियां की जाएंगी, जिसको लेकर जल्द संगठन के प्रांतीय स्तर पर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में मोर्चा की चमोली शाखा का पहला सम्मेलन हुआ। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली क्यों जरूरी है इसको स्पष्ट किया। कहा गया कि हालांकि आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मोर्चा का एक प्रांतीय स्तर का सम्मेलन होना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण, महासचिव सतीश कुमार, मुख्य संरक्षक डा. भगवती प्रसाद पुरोहित, दिगंबर सिंह नेगी, मनोज शाह, मनोज तिवारी और मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
कार्यकारिणी का किया विस्तार
सम्मेलन में मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर शंकर सिंह बिष्ट, डा. बृजमोहन रावत, निर्मला पाल को संरक्षक बनाया गया। ओमकार सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश जोशी, विक्रम झिंक्वाण उपाध्यक्ष, पूजा गौड़, अनीता रावत महिला उपाध्यक्ष, संतोष नैनवाल सचिव, अवधेश सेमवाल संगठन सचिव, जगत सिंह फरस्वाण कोषाध्यक्ष, डा. दर्शन सिंह नेगी मीडिया प्रभारी, सुमित रतूड़ी संप्रेषक, अरुण गुप्ता और रोहित प्रकाश को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अलावा सदस्य भी चुने गए।