फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris on the highway stopped the speed of vehicles

Chamoli News: हाईवे पर मलबे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 04 Jul 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Debris on the highway stopped the speed of vehicles
संशोधित
विज्ञापन

फोटो
उमट्टा में बदरीनाथ राजमार्ग दो और हरमनी में ग्वालदम हाईवे छह घंटे रहा बंद, 150 से अधिक वाहन फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उमट्टा में भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे दो घंटे जबकि हरमनी में ग्वालदम हाईवे छह घंटे तक बंद रहा। ऐसे में यहां वाहनों का जाम लग गया। बाद में जेसीबी की मदद से एनएचआईडीसीएल ने बदरीनाथ हाईवे और बीआरओ ने ग्वालदम हाईवे सुचारु किया।
बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से शुक्रवार सुबह आठ बजे उमट्टा में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और हाईवे बंद हो गया। ऐसे में सिवाई के रास्ते वाहनों को भेजा गया। बाद में मशीनों की मदद से हाईवे दस बजे सुचारु किया गया। बारिश के कारण सिमली-ग्वालदम हाईवे पर हरमनी के पास भी भूस्खलन हो गया और सुबह करीब चार बजे हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और 150 से अधिक वाहन फंस गए। बीआरओ की मशीनें मलबा हटाने में जुटीं तो सुबह दस बजे हाईवे सुचारु कर दिया गया। इसके बाद यात्री वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके अलावा देवाल-थराली सड़क नंदकेशरी में 11 घंटे बंद रही। यहां धरातल्ला सड़क का मलबा देवाल-थराली सड़क पर आ रहा है। जबकि नारायणबगड़ ब्लॉक में बारिश के कारण परखाल-डुंग्री, परखाल- सणकोट, परखाल-चोपता, परखाल-सिलोड़ी, नलगांव-कफारतीर समेत कई मांग बंद हो गए। वहीं कर्णप्रयाग ब्लाॅक में गौचर सिदोली मार्ग पर पाडुली के पास पर बोल्डर गिरने से यातायात चार घंटे बंद रहा। लोनिवि गौचर के अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग सुबह 8 बजे बंद हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची जेसीबी ने दोपहर 12 बजे बोल्डर हटाकर इसे आवागमन के लिए खोल दिया। वहीं बगोली कोटी जेंटा मोटर मार्ग कौल्सों में तीन घंटे, कुनारबैंड- घेस, नमला- उदयपुर व बलाण सड़क भी बंद हो गई है। सड़क बंद होने से उदयपुर गांव के लोग ढाई किमी पैदल जा रहे है। नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के एई अभिषेक ने बताया कि नमला-उदयपुर सड़क पर काम कर रही जेसीबी के ऑपरेटर ने काम छोड़ दिया है। ऑपरेटर की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र सड़क खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


कोट



पहाड़ी से मलबा आने से दिक्कत हो रही है। हाईवे के दोनों ओर से मशीन लगाकर पूरे मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि होटल को कोई नुकसान न हो। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के लिए मानसून खत्म होने के बाद ही कार्ययोजना बनाई जाएगी। - अंकित राणा प्रबंधक एनएचडीआईसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


एनएच के अधिकारियों को जल्द से जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का बार-बार निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं वैकल्पिक मार्ग के लिए सिवाई के रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है ताकि यात्रा सुचारु रूप से चले। - सोहन सिंह रांगड़ एसडीएम कर्णप्रयाग।

इंसेट


एनएचआईडीसीएल ने नहीं किया ट्रीटमेंट



कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन लगातार नासूर बनता जा रहा है लेकिन एनएचआईडीसीएल ने इस क्षेत्र का ट्रीटमेंट नहीं किया। पीड़ित होटल स्वामी आशीष डिमरी ने बताया कि बीते साल से यहां भूस्खलन हो रहा है। ट्रीटमेंट के लिए विधायक, सांसद को भी कई ज्ञापन दिए लेकिन एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) ने एक छोटी सी वायरक्रेट लगाकर इतिश्री कर दी। यदि एनएचआईडीसीएल लगातार मांग के बाद यहां बेहतर सुरक्षा प्रबंध करता तो भूस्खलन का दायरा नहीं बढ़ता। आशीष ने बताया कि हालांकि उन्होंने अपना परिवार कर्णप्रयाग में किसी रिश्तेदार के यहां शिफ्ट कर दिया है लेकिन रोजगार, बच्चों का स्कूल, माता का स्वास्थ्य सब गड़बड़ा गया है। कांति पुजारी, प्रेम पुरोहित, प्रवीण डिमरी आदि ने जल्द मलबा हटाकर यहां सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। संवाद

-------------------------------------------------------------------------
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग तीन दिनों तक रहेगा बंद
डिम्मर, सिमली होकर कर्णप्रयाग पहुंचेंगे कपीरी के ग्रामीण
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी के 30 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग तीन दिनों तक कर्णप्रयाग के पास यातायात के लिए बंद रहेगा। ऐसे में वाहनों को डिम्मर वाया सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को ब्लाॅक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 10 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ेगी।

पिछले कुछ समय से हो रही लगातार बारिश के कारण सोमवार को कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर आईटीआई से कुछ दूरी पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। ऐसे में मोटर बंद हो गया। वहीं विभाग ने जेसीबी की मदद से देर शाम तक मार्ग खोल दिया लेकिन पुश्ता टूटने से मार्ग संकरा हो गया है। लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता राशिद खान ने बताया कि सड़क बनाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा जिसमें तीन दिन लगेंगे। तब तक वैकल्पिक मार्ग डिम्मर-सिमली-कर्णप्रयाग से वाहन भेजे जाएंगे। संवाद



नैनीताल हाइवे पर सड़क तालाब में हुई तब्दील

कर्णप्रयाग। सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप नैनीताल हाइवे पर स्कपर बंद होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों और आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीरेंद्र सिंंह लडोला, महेश चंद्र डिमरी, जगदीश प्रसाद, टीका प्रसाद आदि ने बताया कि कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर कार्यदायी विभाग की ओर से विगत दिनों सड़क का सुधारीकरण किया गया था लेकिन सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप बंद पड़े स्कपर की मरम्मत नहीं की गई। अब सड़क भारी बारिश से सड़क तालाब में तब्दील हो रही है। एनएच के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने बताया कि स्कपर की मरम्मत के लिए जेई को निर्देशित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed