{"_id":"662b893f22635b910c053d60","slug":"debris-left-on-the-road-after-digging-a-drain-karnpryag-news-c-48-kpg1001-105282-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नाले की खोदाई कर सड़क पर छोड़ा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नाले की खोदाई कर सड़क पर छोड़ा मलबा
Fri, 26 Apr 2024 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में बंद नाले को लोनिवि ओर नगर पालिका ने बुधवार रात को खोल दिया। बृहस्पतिवार को यहां पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप डाल दिया लेकिन नाले की खोदाई का मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया। जो दिन भर सूखने के बाद मुख्य बाजार और सिमली रोड के दुकानदारों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। व्यापारी सौरभ कांडपाल, पीएस नेगी, प्रतीश मोहन, मनोज पुजारी आदि ने कहा कि सड़क पर छोड़े गए मलबे से दिनभर धूल उड़ती रही। उड़ती धूल ने और परेशानी बढ़ा कर दी है। व्यापारियों ने जल्द मलबे को यहां से हटाने की मांग की। संवाद
आयोजन को लेकर 28 को होगी बैठक
कर्णप्रयाग। उमा देवी यात्रा समिति के अध्यक्ष थोकदार बीरेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि उमा देवी के देवरा यात्रा संपन्न होने के बाद होने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन को लेकर 28 अप्रैल को बैठक की जाएगी। कहा कि वर्ष 2017 में यात्रा समापन के बाद देवी भागवत कथा की परंपरा है लेकिन किन्ही कारणों से यह तब नहीं हो पाया था। बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी। संवाद
आपदा प्रभावितों की समस्याएं जल्द हल करने की मांग
कर्णप्रयाग। नगर के बहुगुणानगर, आईटीआई, सुभाषनगर आदि के आपदा प्रभावितों ने समस्याएं जल्द हल करने की मांग भाजपा नगर मंडल ने की। नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली ने सीएम, विधायक और अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे ज्ञापन में कहा कि बहुगुणानगर सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार भू-धंसाव से मकानों में दरारें पड़ी हैं लेकिन इनके पुनर्वास और विस्थापन सहित अन्य कार्रवाई में देरी हो रही है। संवाद