फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris in the fields due to excess rainfall, damage to crops due to hailstorm

अतिवृष्टि से खेतों में आया मलबा, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Tue, 04 May 2021 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Debris in the fields due to excess rainfall, damage to crops due to hailstorm
सणकोट गांव के ऊपर सोमवार देर शाम को हुई अतिवृष्टि से मलबा सड़कों और खेतों में आ गया। सणकोट और सैनार गांव में लोगों के मकान और पशुओं की गोशालाएं मलबे की चपेट में आने से बाल बाल बच गईं। वहीं कड़ाकोट पट्टी के चोपता, रैंस, तुनेड़ा में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फलदार वृक्षों के सभी फूल भी झड़ गए और खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें भी चौपट हो गईं। बाग बगीचों में साग सब्जियाें को भी नुकसान पहुंचा है। पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दलवीर रावत, सरोप सिंह, मोहन सिंह, मनमोहन सिनवाल, प्रधान पृथ्वी नेगी, रघुनाथ नेगी, क्षेपंस लक्ष्मी टम्टा ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं थराली सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ। गेहूं, मसूर के खेतों में पानी भर गया। वहीं सड़कों पर पानी आने से यातायात प्रभावित रहा। बारिश से थराली देवाल मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण का कार्य भी बाधित रहा, जो डामरीकरण हुआ था वो भी खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed