फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris fell in Umatta, vehicles and school buses got stranded on Badrinath Highway

Chamoli News: उमट्टा में आया मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर फंसे रहे वाहन और स्कूल बसें

Mon, 04 Aug 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 04 Aug 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Debris fell in Umatta, vehicles and school buses got stranded on Badrinath Highway
कर्णप्रयाग के उमटटा में मलबा आने से बंद हुआ हाईवे। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

मलबा अधिक मात्रा में होने के कारण तीन घंटे बाद सुचारु हो सकी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। रविवार रात को हुई बारिश के कारण उमट्टा में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया जिससे यहां बदरीनाथ नेशनल हाईवे करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब 60 से 70 वाहन और तीन स्कूल बसें भी फंसी रहीं। प्रशासन के निर्देश पर एनएन ने हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया।
बारिश में उमट्टा भूस्खलन जोन परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ रहा है जिससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। रविवार रात को हुई बारिश से भी उमट्टा में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा और सुबह करीब साढ़े चार बजे बंद आवाजाही बंद हो गई। इस दौरान यहां सड़क के दोनों ओर करीब 60 से 70 वाहन फंस गए। तीन से अधिक स्कूल बसें भी यहां कुछ देर फंसी रहीं। वहीं दुकानदार, स्कूलों जाने वाले शिक्षक सहित कई लोग यहां फंस गए। हालांकि सूचना पर और एसडीएम एसएस रांगड़ के निर्देश पर एनएच ने मशीन लगाकर जल्द हाईवे खोलने के प्रयास किए। मलबा अधिक होने के कारण हाईवे सुबह साढ़े सात बजे खुल पाया। इसके बाद वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए। स्थानीय आशीष डिमरी, कांति पुजारी, लक्ष्मण रावत सहित कई अन्य लोगों ने उमट्टा भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट की मांग की।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग-पोखरी मार्ग पर गिरा मलबा और पेड़
कर्णप्रयाग। सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश के कारण कर्णप्रयाग-पोखरी मार्ग सेमी के पास करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। सेमी के कठाल बैंड के पास दोपहर करीब दो बजे पहाड़ी से मलबा और चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा। इस कारण सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। शाम को साढ़े पांच बजे लोनिवि की मशीन ने मलबा और पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। वहीं लोनिवि विभाग पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना पर जेसीबी भेजकर मार्ग खोल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed