फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris falling on Karnaprayag-Pokhari road

Chamoli News: कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क पर गिर रहा मलबा

Mon, 07 Jul 2025 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 07 Jul 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Debris falling on Karnaprayag-Pokhari road
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पोखरी और कर्णप्रयाग ब्लाॅक के 70 से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क कई जगहों पर खस्ताहाल हो गई है। कई जगह पहाड़ियाें से दरक रहा मलबा सड़क पर गिर रहा है। कहीं हिल साइड मलबा पसरा है तो कहीं बोल्डर गिरे हैं। सेमी बैंड से खाल गांव तक सड़क बदहाल स्थिति में है।

मोहन प्रसाद, अरविंद और प्रकाश का कहना है कि हाल ही में पोखरी सड़क का चौड़ीकरण कार्य पूरा हुआ है लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से कई जगहों पर हिल साइड दीवार का निर्माण नहीं किया गया है। इस कारण पहाड़ियों से गिरा रहा मलबा सीधे सड़क पर गिर रहा है। नाली निर्माण न होने से भी बरसात में पानी मलबे के साथ सड़क पर बह रहा है। चट्टानी भाग पर बोल्डर झूल रहे हैं जो परेशानी का सबब बने हैं। कहा कि कई जगहों पर मानक के अनुसार हिल कटिंग भी नहीं की गई है। उन्होंने सड़क किनारे दीवार और नाली निर्माण की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed