{"_id":"630cc0c6887e146852322720","slug":"debris-entered-two-houses-due-to-power-house-canal-breakdown-karnpryag-news-drn4211939142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर हाउस की नहर टूटने से दो मकानों में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर हाउस की नहर टूटने से दो मकानों में घुसा मलबा
विज्ञापन
गौचर के वार्ड 6 में लोगों के घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी।
- फोटो : KARNPRYAG
सोमवार तड़के पांच बजे भारी बारिश से थराली के प्राणमति पॉवर हाउस की नहर टूटने से मलबा दो लोगों के मकान में घुस गया जबकि मलबे से कृषि भूमि भी तबाह हो गई है। मलबा आने की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि मनोज पुरोहित और गोविंद पुरोहित के मकान में मलबा घुसने से सारा सामान खराब हो गया। गनीमत रही कि सुबह का वक्त था और लोग मलबा आते देख सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों ने पावर हाउस संचालित कर रही सीवीजीपी कंपनी को इसका जिम्मेदार बताया।
मोहन बहुगुणा, मोहन पंत, कृष्णपाल गुसाईं, केदारदत्त पुरोहित, नरेंद्र भारती, बंशीधर पुरोहित, केशवानंद का कहना है कि जून से सितंबर तक यहां पर नहर बंद की जाती है। बावजूद इसके कंपनी ने नहर में पानी जारी रखा। जबकि यहां पर बिजली का उत्पादन बंद है। बरसात में प्राणमति नदी में बाढ़ के कारण इसे जून से सितंबर तक बंद किया जाता था। वहीं एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने कहा कि बरसात में नहर बंद क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आपदाग्रस्त परिवारों को त्वरित सहायता दी जा रही है। आगे जांच के बाद कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी, टूटी सुरक्षा दीवार
गौचर। सोमवार सुबह पांच बजे मूसलाधार बारिश से बरसाती नाले का पानी यहां वार्ड 6 में 12 लोगों के घरों में जा घुसा जिससे यहां अफरातफरी मची रही। बरसाती नाले के पानी से कुछ घरों की सुरक्षा दीवार टूट गई। उफनते नाले से लोगों के खेतों की फसल को नुकसान हुआ है। कई लोगों को दीवारें तोड़कर पानी की निकासी करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवाई पट्टी और इसके पिछले हिस्से में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बरसात में पानी नाले में इकट्ठा हो जाते हैं और उफान से पानी घरों में जा रहा है। वार्ड में रहने वाले कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार ने घटना की सूचना प्रशासन व नगरपालिका को दी। सूचना पर एसडीएम संतोष पांडेय, पालिका के ईओ एचएस रौतेला, जेई राजीव चौहान ने मौके का मुआयना किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को यहां सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। संवाद