फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris and water entered the fields

खेतों में घुसा मलबा और पानी

Tue, 01 Jun 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Debris and water entered the fields
सोमवार देर शाम को हुई भारी बारिश से थराली क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव हो गया। मंगलवार को लोगों को कीचड़ से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तलवाड़ी-सेरा और ग्वालदम-चिडंगा मार्ग से भारी मात्रा में मलबा खेतों में जाने से फसलों को नुकसान हुआ है। राम प्रसाद, गिरीश चंद्र, शशी प्रकाश, दामोदर प्रसाद, गबर सिंह ने कहा कि सौगांव के पास धान के खेतों में सड़क का पानी और मलबा जाने से फसल दब गई है।
विज्ञापन

वहीं थराली-देवाल मार्ग पर सौगांव के पास रात को सड़क पर पहाड़ी से मलबा आने से मंगलवार सुबह 6 बजे तक यातायात बाधित रहा। सुबह जब लोग वाहन लेकर सड़क पर आए तो उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मलबे की सूचना दी। उसके बाद लोनिवि ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सड़क खुलवाई। वहीं, नंदकेशरी-जोला मार्ग पर भी कई जगहों पर मलबा आने से वाहनों को गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां जोला पुल के पास सड़क धंसने की संभावना बनी है और पुल को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed