फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deadline met, 5 prisoners released on parole not returned to jail

समय सीमा पूरी, जेल नहीं लौटे पैरोल पर छोड़े 5 कैदी

Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Deadline met, 5 prisoners released on parole not returned to jail
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट के निर्देश पर 26 मार्च को पुरसाड़ी कारागार से 10 कैदियों को छोड़ दिया गया था, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी पांच सजायाफ्ता कारागार में नहीं लौटे हैं। कारागार प्रशासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम व पुलिस अधीक्षक से कैदियों को वापस बुलाने में मदद के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट के निर्देश पर पुरसाड़ी कारागार से 26 मार्च को सात साल से कम सजा वाले सजायाफ्ता बंदियों को छह माह की पैरोल के निर्देश दिए थे। न्यायालय के आदेशों के पालन में चमोली जिला कारागार से 10 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसमें से सात रुद्रप्रयाग जिले और तीन चमोली जिले के रहने वाले थे। दो अक्तूबर को पैरोल की समय सीमा समाप्त होने के बाद चमोली जिले से एक व रुद्रप्रयाग जिले से चार सजायाफ्ता जिला जेल नहीं लौटे हैं। जेलर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि सजायाफ्ता कैदियों को वापस बुलाने के लिए रुद्रप्रयाग व चमोली जिला पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कर रहे बात
गोपेश्वर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुरसाड़ी कारागार में सजा काट रहे कैदियों व विचाराधीन कैदियों की परिजनों से मुलाकात के लिए कारागार प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। कैदियों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए परिजनों से बात करवाई जा रही है। परिजनों की संबंधित बंदियों से वार्ता की जानकारी भी एक दिन पहले दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed